Breaking News

एक बार फिर अपनी सादगी से लोगों को प्रभावित कर रहे रतन टाटा, Nano गाड़ी से पहुंचे ताज होटल

देश के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक  रतन टाटा अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। दुनिया में यदि विनम्र व्यवसायियों की गिनती होती है तो उन्हें पहले स्थान पर रखा जाता है।

रतन टाटा चाहते तो किसी भी लग्जरी कार का खर्च उठा सकते थे लेकिन उन्होंने ₹1 लाख की कार में यात्रा करना चुना, जिसे उनकी कंपनी ने 2008 में आम भारतीय नागरिकों के कार रखने के सपनों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया था।

इसी क्रम में एक ताजा वाकया सामने आया है जहां उनकी सादगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है और लोग उन्हें ‘लीजेंड’ कह रहे हैं। आखिर रतन टाटा एक बार फिर से क्यों सुर्खियों मे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा बिना सुरक्षा गार्ड के नैनो कार में मुंबई के ताज होटल में पहुंचते नजर आ रहे हैं।

इस कार ने देश में लॉन्च होते ही बहुत तेजी से बिकने लगी थी लेकिन कुछ समय बाद लगातार गिरती मांग और कई अन्य समस्याओं के चलते कंपनी को 2018 में इस कार की बिक्री भारत में बंद करनी पड़ी थी।

रतन टाटा चाहते तो किसी भी लग्जरी कार का खर्च उठा सकते थे लेकिन उन्होंने ₹1 लाख की कार में यात्रा करना चुना, जिसे उनकी कंपनी ने 2008 में आम भारतीय नागरिकों के कार रखने के सपनों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया था।

 

About News Room lko

Check Also

इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया, फिलहाल सिर्फ पतले विमान हैं कंपनी के पास

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर ...