Breaking News

भाजपा आईटी जिला संयोजक बने पंकज सिंह, बूथ स्तर तक भाजपा आईटी की रहेगी नजर

प्रतापगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा संगठन ने अपनी मजबूत तैयारी शुरू कर दी है। विगत वर्षों में केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने जितने भी महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रतापगढ़ जनपद में कराएं हैं उन जानकारियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस कार्य हेतु संगठन ने एक बार पुनः पूर्व जिला आईटी संयोजक पंकज सिंह पर भरोसा जताया है। 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी जनपद के प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन ने की है। इसे धार देने के लिए यह महत्वपूर्ण दायित्व सिंह को दिया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा संगठन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक कार्यकर्ता को उसके क्षमता के अनुसार कार्य दिया गया है और मुझे प्रसन्नता है कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन कार्यों को पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला प्रभारी नागेन्द्र रघुवंशी, जिला महामंत्री राजेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सतीश चौरसिया, पवन गौतम, जिला मंत्री व आईटी सोशल मीडिया प्रभारी रामजी मिश्रा, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री अनुराग मिश्रा, नितिन केसरवानी, सोशल मीडिया संयोजक देवेश त्रिपाठी, कार्यालय मंत्री मनोज विक्रम सिंह, विकास सिंह ददन, सुभाष मिश्र आदि ने संगठन निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...