Breaking News

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से जनता खुश, चुनाव में पूरे उत्साह एवं दिल से मोदी योगी के साथ- कौशल किशोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के चलते पूरे प्रदेश में सभी पार्टी अपनी अपनी ताकत लगाकर अपने प्रत्याशियों को जिताने में लगे हैं, नगर निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में संसदीय क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत केंद्रीय राज्यमंत्री एवं मोहनलालगंज लोकसभा के लोकप्रिय सांसद कौशल किशोर (MP Kaushal Kishore) ने अपने संसदीय क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत विधानसभा मोहनलालगंज की नगर पंचायत मोहनलालगंज, गोसाईगंज, अमेठी, नगराम नगर पंचायत में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के सभी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों एवं सभी भारतीय जनता पार्टी के सभासदों की उपस्थिति में बैठक की और भारतीय जनता पार्टी के सभासद प्रत्याशियों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों को भारी से भारी वोटों से जीत दिलाने पर रणनीति तैयार की।

शाइस्ता परवीन से ज्यादा खतरनाक मुख्तार अंसारी की बीवी!, दर्ज है 9 मुकदमें

कौशल किशोर

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में चौतरफा विकास कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को जीता कर ट्रिपल इंजन से विकास करने और लखनऊ के अंदर स्वच्छ लखनऊ एवं अपने क्षेत्र को विकसित क्षेत्र विकसित लखनऊ और विकसित भारत बनाने में क्षेत्र की जनता पूरी तरह से भूमिका निभाएगी और सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को एक-एक वोट जाएगा विपक्ष का सफाया होगा और भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत हासिल करेगी।

कौशल किशोर

कौशल किशोर ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता पूरी तरह खुश है और जनता पूरे उत्साह एवं दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के साथ है और चारों तरफ बस एक ही नारा है “हम भाजपा के भाजपा हमारी” है। केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने चारों नगर पंचायत में सभी सभासद भाजपा प्रत्याशियों एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के साथ सभी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में उपस्थित होकर सभी को जिताने और क्षेत्र में प्रचार कल जनमानस से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

केदारनाथ ऑनलाइन-ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक, इतने दिनों तक रहेगी पाबंदी

कौशल किशोर

नगर पंचायत अमेठी में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने भाजपा प्रत्याशियों एवं भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद के प्रत्याशियों को भारी वोटों से जिताने की रणनीति बनाई। इस अवसर पर नगर पंचायत अमेठी से भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी एकता निगम पत्नीश अंशु निगम एवं सभासद प्रत्याशी रामप्रताप रावत, विनोद कुमार, नीतू कुमारी, सुशील कुमार, अमनदीप, राजकुमार, पूजा चौहान, मकसूद अहमद, किरन, छाया, उमेश चौहान एवं पार्टी के पदाधिकारी गण एवं मोहनलालगंज विधानसभा के विधायक अमरेश रावत, ब्लाक प्रमुख गोसाईगंज विनय वर्मा, मंडल अध्यक्ष बजरंग वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोकर्ण वर्मा, निगोहा प्रधान अभय दीक्षित, नागेश वर्मा, संतोष शर्मा, रघुवर रावत, विजेंद्र वर्मा, सुदीप शुक्ला, अन्नू निगम, मोहम्मद याकूब, सत्यदेव लाला, गोविंद प्रसाद अवस्थी, संजय गुप्ता, डीडी त्रिपाठि, कुलदीप पांडे, दुर्गेश कुमार निगम, राजू मिश्र, संतलाल गौतम की उपस्थिति रही, सभी ने भाजपा का चेयरमैन और हर वार्ड में भाजपा सभासद बनाने का संकल्प लिया।

कौशल किशोर

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर ने नगर पंचायत गोसाईगंज में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी से चेयरमैन प्रत्याशी निखिल मिश्रा उर्फ टोटी महाराज एवं सभासद प्रत्याशी राम शंकर साहू, सोनी, बबलू, रमेश, सत्यनारायण, सविता, पूनम, कुलदीप कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, रेखा जयसवाल मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरेश रावत, ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता, मंडल महामंत्री दिनेश साहू, मंडल मंत्रीबृजेश गुप्ता, निगोह प्रधान अभय दीक्षित, अर्पित गुप्ता, संजय चौरसिया, राम साह, कमल कांत मिश्रा, पंकज जयसवाल, महेश चंद्र गुप्ता, सत्यम गुप्ता व भारतीय जनता पार्टी से टाउन एरिया के चेयरमैन व सभासद प्रत्याशी एवं पार्टी पदाधिकारी गण और सम्मानित बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर सभी सीटों पर सभासद एवं चेयरमैन को भारी वोटों से विजई बनाने की रणनीति बनाई।

दिल्ली के मुख्य सचिव सहित तीन अफसरों को दिल्ली हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी, जानिए क्यों…

कौशल किशोर

नगर पंचायत मोहनलालगंज में भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी राम लाल वर्मा एवं सभासद प्रत्याशी गण एवं पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी गण, सम्मानित बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर चेयरमैन व सभासदों को जिताने की अपील की। इस अवसर पर मोहनलालगंज विधानसभा के विधायक अमरेश कुमार रावत, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा धीरू पांडे, जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गोसाईगंज विनय वर्मा, मंडल अध्यक्ष मोहनलालगंज सुधांशु सिंह, मंडल अध्यक्ष निगोहा दीपू बाजपेई, मंडल महामंत्री अंजनी, आशुतोष शुक्ला, दिनेश कुशवाहा, पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक तिवारी, सुशील रावत एडवोकेट, सुंदर धीमान, एडवोकेट सतीश शुक्ल, अंकित सिंह, राम लखन लोधी व पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कौशल किशोर

विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत नगर पंचायत नगराम में चेयरमैन प्रत्याशी रामप्यारी लोधी एवं सभासद प्रत्याशी सरवन रावत, अनिल रावत, माया देवी कश्यप, मंजू देवी यादव गोल्डी देवी वर्मा, शमशेर सिंह मौर्य, जितेंद्र वर्मा, मोहम्मद राशिद, को जिताने के लिए नगराम के पार्टी के पदाधिकारी का भूत अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपस्थित लोगों से चेयर चेयर पर्सन एवं सभासदों को जिताने की अपील की।

इस अवसर पर मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अवधेश कुमार रावत, गोसाईगंज के ब्लाक प्रमुख एवं नगराम के प्रभारी विनय वर्मा, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र कुमार वर्मा, शिव गुप्ता ,मोनू जयसवाल, कृष्ण लोधी, बलराम कश्यप, रामकुमार वर्मा, हरिशंकर यादव, के पी सिंह, राजू वर्मा, मनीष द्विवेदी,राम प्रसाद चौरसिया, संदीप शुक्ला, सुरेश वर्मा, अभिषेक रावत, गुड्डू लोधी, रघुवर रावत, बीजक प्रकाश, विजय पाल सिंह, सतीश शुक्ला, मोनिका उपस्थित रहे। सभी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी वोटों से जिताने की हुंकार भरी।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...