Breaking News

प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क में अच्छा चल रहा है रेस्टोरेंट, शेयर की हॉट लुक में तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने बिजनेस पर ध्यान दे रही है। सभी जानते हैं कि देसी गर्ल ने इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है। जिसका नाम सोना है। सोना रेस्टोरेंट न्यूयॉर्क की 20वीं स्ट्रीट पर  स्थित है। बीते दिनों प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट के अंदर की तस्वीरें भी शेयर की थी, जब वो वहां पहली बार अपने दोस्तों के साथ पहुंची थी। हाल ही में एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपने रेस्टोरेंट गईं है और वहां से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने बोल्डनेस से कहर ढाती हुई नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने इस दौरान पतली स्ट्रैप्स की हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन हील्स कैरी किया है और बालों का हाई बन बनाया हुआ है। अपने इस लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने कान में गोल्डन कलर की बाली, एक हाथ में गोल्डन रिस्ट वॉच और दूसरे हाथ में गोल्डन ब्रेसलेट कैरी किया हुआ हैं। इसके अलावा रेड लिपस्टिक उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा है।

इन तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं, कोई भी उन्हें देखे तो बस देखता ही रह जाए। प्रियंका का ये दिलकश अंदाज उनके फैंस को खासा पसंद आ रहा हैं। प्रियंका ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।’ प्रियंका चोपड़ा इस सफेद ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं।एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रियंका के फैन उनकी तस्वीरों पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। और उनकी खूबसूरती कि तारीफ कर रहे हैं। वहीं प्रियंका की इस तस्वीर पर उनके पति निक जोनस ने भी प्यार जताने वाला स्माइली इमो पोस्ट किया है।

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...