Breaking News

बेटी मालती-पति निक के साथ प्रियंका ने साझा कीं प्यारी तस्वीरें, फैंस बोले- क्वीन को प्यार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी हालिया जिंदगी की झलक दिखाई। जिन पर प्रशंसक जमकर प्यार बसरा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपने निजी जीवन से जुड़ी कई प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जिनपर प्रशंसक जमकर प्यार बरसाते हैं। शनिवार को प्रियंका ने अपने कैमरा रोल की एक झलक दिखाई, जिसमें पति निक जोनस और मालती मैरी खूबसूरत पल बिताते नजर आए। प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

क्या रणबीर कपूर की जासूसी कराती हैं आलिया भट्ट? जिगरा स्टार ने कपिल शर्मा के शो पर बताया सच

बेटी मालती-पति निक के साथ प्रियंका ने साझा कीं प्यारी तस्वीरें, फैंस बोले- क्वीन को प्यार

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया और लिखा, “लूप पर लगातार चला रही हूं”। क्लिप की शुरुआत प्रियंका चोपड़ा की एक सेल्फी से होती है, जिसमें वह ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद उनकी बेटी मालती (Malti) मैरी चोपड़ा जोनास के साथ एक सेल्फी है। उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना दत्त के साथ एक सेल्फी भी साझा कीं।

निक जोनस ने भी प्रशंसकों को अपने कैमरे में कैद की गई कुछ दिल छू लेने वाली झलक दिखाई। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी के साथ बेतरीन पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया। गायक और अभिनेता निक ने सोशल मीडिया पर अपने कैमरे में कैद खूबसूरत पलों की एक झलक पेश की।

Please also watch this video

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर निक जोनस ने एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, मालती मैरी, उनके भाइयों और उनके पिता के साथ उनके पलों को दिखाया गया है। उन्होंने कैप्शन के लिए कुछ नहीं लिखा, लेकिन एक दिल वाला इमोजी बनाया। प्रशंसकों में से एक ने उन्हें एक पावर कपल कहा। कई लोगों ने दिल वाले इमोजी भेजे।

About News Desk (P)

Check Also

केरल में लेफ्ट और कांग्रेस का वित्तमंत्री पर हमला, कहा- असंवेदनशील बयान के लिए मांगें माफी

एक दिन पहले चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईवाई ...