Breaking News

अयोध्या में राम लहर… दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार; तस्वीरें

अयोध्या। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन आज भी राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं।

👉फिर घोषित हुए अवकाश, कक्षा आठ के स्कूलों की हुई छुट्टियां; पढ़ें नया अपडेट

आज भीड़ सामान्य है। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को भारी भीड़ के मंदिर परिसर में घुसने से अव्यवस्था फैल गई थी। मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में हुई अफसरों की बैठक में यह मामला उठा। इसके बाद यह तय हुआ कि मंदिर के बाहर से लंबी लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे।

अयोध्या में राम लहर… दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार

खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की। इसका असर बुधवार को दिखाई भी दिया। बुधवार को व्यवस्था के साथ दर्शन किए जा रहे हैं। हजारों लोगों के मंदिर परिसर में आ जाने के बाद भी दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से बिना धक्के-मुक्के होती रही। लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही दिखनी शुरू हो गईं।

👉फरार टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी, केंद्रीय बल के साथ संदेशखाली पहुंची ईडी की टीम

आज वरिष्ठ अधिकारी गर्भ गृह में मौजूद हैं। सुबह से ही श्रद्धालु को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इससे पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भी रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रामजन्मभूमि पथ पर तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे।

👉कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का स्वागत, पर जातिगत जनगणना से क्यों भाग रही मोदी सरकार’

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर में रात नौ बजे तक दर्शन कराए गए। इंतजाम सुचारु बनाने के लिए शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने अयोध्या पहुंच श्रद्धालुओं से धैर्य रखने का आग्रह किया।

अब सुबह छह से रात 10 बजे तक अनवरत दर्शन

जिला प्रशासन व श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने तय किया है कि अब सुबह छह से रात दस बजे तक अनवरत दर्शन होंगे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस बीच आरती व भोग के लिए थोड़ी देर दर्शन रोके जाएंगे। उत्तर प्रदेश के विशेष एडीजीएलओ प्रशांत कुमार ने कहा कि यहां लोगों की भारी भीड़ जुट चुकी है। मुख्य गृह सचिव और मुझे यहां भेजा गया है। भीड़ को सिस्टमैटिक तरीके से भेजा जा रहा है। हमने लोगों के लिए चैनल बनाए हैं।

About News Desk (P)

Check Also

राष्ट्र निर्माण में कुशल इंजीनियरों की महत्त्वपूर्ण भूमिका- प्रो एसएस मिश्र

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University), आईईटी ...