- Published by- @MrAnshulGaurav
- Thursday, June 09, 2022
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयंत सिंह ने जनपद रामपुर के बलजीत सिंह बिटटू को राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने आशा की है कि श्री बिटटू पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/06/753.jpg)
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने देते हुये कहा कि आज दिल्ली कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने बलजीत सिंह बिटटू को किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेंदारी सौंपी। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
उन्होंने आगे बताया कि बलजीत सिंह बिटटू वर्ष 1980 से 1986 तक युवा काॅग्रेस के जिला महासचिव, 2001 से 2013 तक जिला काॅग्रेस कमेटी रामपुर के अध्यक्ष, 2014 से 2019 तक प्रदेश महासचिव काॅग्रेस कमेंटी तथा प्रभारी लोकसभा पीलीभीत के पदों पर रह चुके हैं। साथ ही इनके दादा सरदार चंचल सिंह तीन बार के विधायक मंत्री तथा परदादा सरदार गोपाल सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे और इनके चाचा सरदार दल जीत सिंह भी तीन बार विधायक तथा मंत्री रह चुके हैं l
उन्होंने बताया कि श्री बिटटू किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में पूरे देश में किसानों के हक के लिए संघर्ष करते हुये किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे।