Breaking News

चौधरी अजित सिंह की जयन्ती से समरसता अभियान की शुरुआत करेगी रालोद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह आगामी 12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की जयन्ती से समरसता अभियान की शुरुआत करेंगे जिसमें चौधरी जयन्त सिंह उत्तर प्रदेश के 1500 गांव का भ्रमण करेंगे।

उन्होंने बताया कि चौधरी साहब की जयन्ती (समरसता अभियान) के दिन जनपद मथुरा के बलदेव क्षेत्र में फजियतपुर की नगरिया, शाहपुर गौसाना, नगला पोला हयातपुर, महावन, जटोरा, मगना सराय, खिरारी आदि गावों में दौरा करेंगे।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा अमेठी की जमीनों पर…

समरसता अभियान

श्री सिंह ने बताया कि रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किसान संदेश अभियान के तहत पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में कल 7 फरवरी को मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांगों का संबोधित ज्ञापन धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।

जिसमें रालोद नेताओं ने मांग की थी कि सत्र 2022-23 का गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा की जाय, आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने हेतु उचित समाधान किया जाए, बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाय तथा ब्रज क्षेत्र में आलू निर्यात केन्द्र की स्थापना की जाए तथा आलू का समुचित मूल्य सरकार निर्धारित करे।

यूपी में सभी आईएएस अफसरों की छुट्टियां रद्द, 12 फरवरी तक…

रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान सत्र में 4 महीने गन्ना मिलों को चलते हो गये है किन्तु आज तक गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं हुई और किसान और रालोद कार्यकर्ताओं ने लाखों की संख्या में किसान संदेश के पत्र के माध्यम से अपनी मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचा चुके हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान न किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी आगामी 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगीं।

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...