Breaking News

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नहीं बना सकी प्लेऑफ में जगह , फिर टूटा IPL जितने का ख्वाब

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बनने का ख्वाब टूट गया। आरसीबी रविवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 6 विकेट से हार मिलने के बाद आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

आरसीबी के लिए यह करो या मरो का मुकाबला था लेकिन उसके गेंदबाजों ने लुटिया डुबो दी। स्टार प्लेयर विराट कोहली (61 गेंदों में 101) की शतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने 197/5 का स्कोर बनाया और जीटी ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। जीटी के लिए शुभमन गिल (52 गेंदों में नाबाद 104) ने सेंचुरी जड़ी। आरसीबी के हारते ही मुंबई इंडियंस (एमआई) प्लेऑफ में पहुंच गई।

आरसीबी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पीटरसन ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि विराट के लिए अब कैपिटल सिटी का रुख करने का समय आ गया है …! उन्होंने इसके साथ हैशटैग आईपीएल लगाया। बता दें कि विराट दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत इसी शहर से की थी। वैसे, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के पास आईपीएल 2008 के समय कोहली को खरीदने का मौका था लेकिन फ्रेंचाजी तब चुक गई। इसके बाद, कोहली आरसीबी से जुड़े और बाकी इतिहास है।

बैंगलोर के हाथ फिर से निराशा लगने के बाद ना सिर्फ फैंस बल्कि कोहली समेत अन्य खिलाड़ी भी काफी दुखी नजर आए। कोहली साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से ही आरसीबी का हिस्सा हैं। उन्होंने कई सालों तक आरसीबी की कमान भी संभाली और आईपीएल 2021 के बाद कप्तानी छोड़ दी। वह आईपीएल में एक फ्रेंचाइजी के लिए 16 सीजन खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि कोहली को अब आरसीबी का साथ छोड़ देना चाहिए। उन्होंने सलाह दी है कि कोहली को आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेलना चाहिए।

 

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...