Breaking News

कही स्वागत तो कही विरोध में लगे पोस्टर, लिखा अखिलेश सिंह का नाम मिट्टी में मिला दिया तुम्हे क्षत्रिय समाज माफ नहीं करेगा

रायबरेली। हाल ही में  भाजपा में शामिल हुयी सदर सीट से विधायक अदिति सिंह शनिवार को भाजपा में शामिल होने के बाद प्रथम दिन जनपद आयी। इस खुशी में जहाँ एक ओर जगह-जगह उनका स्वागत उनके समर्थकों ने किया । वही दूसरी ओर उनके विरोध में प्रगतिपुरम सहित नगर के कई स्थानों मे उनके विरोध में पोस्टर लगाये गए।

जिनमें विधायक अदिति सिंह व उनकी बहन दिव्यांशी सिंह की फोटो के साथ 8 बिन्दु लिखे थे। जिनमे मुख्य रुप से  लिखा हुआ था की तुम दोनो ने क्षत्रिय समाज की मर्यादा भंग कर सैनी व गुप्ता से विवाह किया समाज तुम्हारे अंहकार व पाप के कारण इनको बहनोई नही स्वीकार करेगा। तुम दोनो ने धुन्नी सिंह व अखिलेश सिंह के नाम को मिट्टी मे मिला दिया। यहां तक की इन्हे स्वेच्छाचारिणी, चारित्र हीन कुल कलंककिनी की उपाधि भी दी गयी। खैर अभी तक अदिति सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नही व्यक्त हुयी है। इस संबंध में उनसे बात करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नही हो सका।

अब इन पोस्टर से आने वाले चुनाव में क्या फर्क पड़ता है यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। इन पोस्टर से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है की क्षत्रिय समाज सदर विधायक अदिति सिंह के पति अंगद सैनी व दिव्यांशी सिंह विराज सागर गुप्ता के साथ विवाह से नाराज है। फिलहाल इसे राजनैतिक दांव ही माना जा रहा है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्र

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...