Breaking News

Bangalore : हार के बाद मुंबई का टॉप 4 में पहुंचना मुश्किल

आइपीएल 2018 के 31वें मैच में Bangalore बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हराया। टिम साउदी को उनकी किफायती गेंदबाजी (4 ओवर में 2/25) के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Bangalore : रॉयल चैलेंजर्स के आगे नहीं चले मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर Bangalore ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई को जीत के लिए 168 रन बनाने थे, लेकिन मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन पर ही सिमट के रह गयी।

मुंबई ने बैंगलोर के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के साथ ओपनिंग के लिए ईशान किशन को भेजा, लेकिन ईशान किशन पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही बिना कोई रन बनाए टिम साउथी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
इसके बाद सूर्यकुमार यादव को उमेश यादव ने 9 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और उमेश यादव की गेंद पर विकेट कीपर डी कॉक के हाथों कैच थमा बैठे। किरोन पोलार्ड 13 रन बनाकर मो. सिराज का शिकार बने।

इससे पहले मुंबई ने बेंगलुरू को सात विकेट पर 167 रन के स्कोर पर रोक दिया।

  • हार्दिक पंड्या मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
  • जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 22 रन पर एक विकेट) और क्रुणाल पंड्या (चार ओवर में 24 रन) ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई।

About Samar Saleel

Check Also

‘हमें आप पर गर्व है’, प्रधानमंत्री मोदी ने गुकेश को दी बधाई, तमिलनाडु के CM ने कही यह बात

भारत के 17 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच ...