Breaking News

श्रीलंका ने 37 भारतीय मछुआरों को पकड़ा; स्टालिन ने जयशंकर से रिहाई के लिए कदम उठाने को कहा

चेन्नई। श्रीलंकाई नौसेना ने फिर कई भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके मद्देनजर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के 37 मछुआरों की गिरफ्तारी और तीन नौकाओं को जब्त करने की जानकारी दी। उन्होंने जयशंकर से उनकी रिहाई के लिए कदम उठाने की मांग की।

रेल यात्री ध्यान दें…नवादा स्टेशन पर कई ट्रेनें हाेंगी प्रभावित, इन रूट के लिए होगी परेशानी

श्रीलंका ने 37 भारतीय मछुआरों को पकड़ा; स्टालिन ने जयशंकर से रिहाई के लिए कदम उठाने को कहा

जयशंकर को पत्र लिखकर कही यह बात

जयशंकर को पत्र लिखकर स्टालिन ने कहा कि मछुआरों को 21 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था। तमिलनाडु के मछुआरों की गिरफ्तारी के ऐसे मामले बढ़ रहे हैं। वे अपने पारंपरिक मछली पकड़ने के काम को कर रहे हैं। वे पानी में मछली पकड़ने जाते हैं और उन्हें पकड़ लिया जाता है। इसके अलावा श्रीलंका की अदालतें ऐसे दंड लगा रही हैं, जो इन मछुआरों की पहुंच से बाहर हैं।

Please also watch this video

श्रीलंका सरकार पर दबाव डालने को कहा

मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि सरकार को श्रीलंकाई अधिकारियों को मछुआरों को गिरफ्तार करने और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त करने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप श्रीलंका सरकार पर दबाव डालें कि वह मछुआरों पर भारी जुर्माना लगाना बंद करे और उन्हें आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान करे। इसके अलावा मैं आपसे अपील करता हूं कि आप जल्द से जल्द सभी गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित कराएं और उनकी मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी वापस दिलाएं।

About News Desk (P)

Check Also

वृद्धा की गला रेतकर हत्या, घर के बरामदे में मिला शव; छानबीन में जुटी पुलिस

भदोही जिले के दुर्गागंज थानाक्षेत्र के बिरापुर गांव में रविवार की रात 67 साल की वृद्धा ...