Breaking News

World Environment Day: उप्र नगर विकास मंत्री ने किया पौधरोपण

World Environment Day पर ध्यान फाउंडेशन की ओर से आयोजित पौधरोपण समारोह के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। जिसमें नगर विकास राज्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पौधरोपण करते हुए कहा पर्यावरण से ही जीवन है। इसके संरक्षित, सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। ​इसके लिए लोगों की सहभागिता आवश्यक है। जिससे पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण पर रोक के साथ ही पर्यावरण को शुद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान जरूरी है।

World Environment Day, महोबा पुलिस अधीक्षक ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर महोबा पुलिस अधीक्षक एन कोलांचि ने पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। एसपी महोबा ने कहा कि पर्यावरण के बढ़ते प्रदूषण को रोकने में वृक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

sp-plantation-police

इसलिए हम सभी को मिलकर पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा शुद्ध वायु तभी संभव है जब जनसंख्या के साथ ही पेड़ों की संख्या में भी वृद्धि की जाये। इस अवसर पर जिले के अन्य थानाध्यक्षों ने भी अपने थानाक्षेत्रों में पौधरोपण किया। इसके साथ पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

 

 

यह खबर भी देखें—Sunanda Pushkar: मौत मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर आरोपी

 

About Samar Saleel

Check Also

स्टार्टअप महाकुंभ में एकेटीयू के स्टार्टअप को मिल रही सराहना

• दिल्ली में 18 से 20 मार्च तक स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के ...