Breaking News

अवध विवि के साइकिल जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं ने आम जनमानस को किया जागरूक

अयोध्या( जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RMLAU) की कुलाधिपति (Chancellor) एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के निर्देशन में संचालित साइकिल जागरूकता अभियान यात्रा (Cycle Awareness Campaign Yatra) में छात्र-छात्राएं एनटीपीसी टांडा (NTPC Tanda) में रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन सुबह आदर्श कन्या महाविद्यालय (Adarsh ​​Kanya Mahavidyalaya) की ओर रवाना हुए। रास्ते में छात्रों द्वारा जन समूह को यातायात सुरक्षा एवं नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान में अभिषेक श्रीवास्तव एवं सुश्री सृजनका मिश्रा ने विकसित भारत एवं राष्ट्रीय एकता की परिकल्पना को विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसी क्रम में यात्रा ऋषि राज सिंह महाविद्यालय, अंबेडकर नगर में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया और उन्हें सुरक्षित यात्रा के महत्व से अवगत कराया। तत्पश्चात, साइकिल यात्रा श्रिंगी ऋषि आश्रम की ओर बढ़ी, जहाँ पुजारियों से आश्रम के आध्यात्मिक महत्व को जाना गया। वहां छात्र-छात्राओ ने भगवान के दर्शन किए और उपस्थित श्रद्धालुओं को भी जागरूक किया।

विश्राम के दौरान नोडल अधिकारी प्रो शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बच्चों को ऊर्जा से भरपूर आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की और यात्रा को सहज बनाया। इसी क्रम में साइकिल जागरूकता अभियान यात्रा आगे बढ़ती गई और छात्र-छात्राओं ने आशा भगवान बक्श सिंह महाविद्यालय पहुँचे, जहाँ राष्ट्रीय एकता, विकसित भारत एवं बेटी बचाओ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भाषण दिया और मेडल भी प्राप्त किया।

इसके उपरांत यात्रा पवित्र भूमि दशरथ समाधि स्थल की ओर बड़ी वहां दर्शन किया और ऐतिहासिक महत्व को जाना। इसके बाद भारत कुंड के लिए रवाना हुए वहां पर वैदिक काल में हुए सभी ऐतिहासिक चीजों को जाना और विश्वविद्यालय के छात्रों ने पुजारी से प्रश्न पूछे और इसका सहज पूर्ण तरीके से उत्तर दिया गया, जिससे उनके ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता का विकास हुआ।

अवध विवि के व्यावहारिक मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए टोनिया बिहारीपुर डॉ सुरेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में बिहारीपुर के ग्राम प्रधान काशीराम रावत के साथ मिलकर जनमानस को जागरूक किया। इस अभियान में जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्रा, डॉ मोहिनी पांडे, अवधेश विश्वकर्मा, नवरतन यादव, विजय सिंह, बिंदु यादव ज्ञानप्रकाश चैधरी, अमूल यादव, कामिनी ओझा, दुर्गेश शाहू राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अन्य छात्र छात्राएं शामिल रहे।

About reporter

Check Also

अवध विवि के व्यावहारिक मनोविज्ञान के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (RMLAU) के व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग (Department ...