Breaking News

जौनपुर स्टेशन पर महिला यात्री का कराया गया सफल प्रसव, मां और बच्चा दोनों सकुशल

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 13413 (फरक्का एक्स.) के S-1 कोच में भागलपुर से लखनऊ तक के लिए अपने पति के साथ यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला यात्री को जौनपुर सिटी स्टेशन पर समय 12:55 बजे गाड़ी के पहुँचने पर प्रसव पीड़ा प्रारंभ हो गई।

लखनऊ। उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल में रविवार 27 मार्च को यात्री सेवाओं का एक अप्रतिम एवम अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। घटनाक्रम के अनुसार रविवार को यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला यात्री को जौनपुर सिटी स्टेशन पर प्रसव पीड़ा के बाद, सकुशल प्रसव करवाया गया। फिलहाल, माँ और बच्चा दोनों ही सकुशल हैं।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 13413 (फरक्का एक्स.) के S-1 कोच में भागलपुर से लखनऊ तक के लिए अपने पति के साथ यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला यात्री को जौनपुर सिटी स्टेशन पर समय 12:55 बजे गाड़ी के पहुँचने पर प्रसव पीड़ा प्रारंभ हो गई। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे ने तत्काल, इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही करते हुए उक्त महिला यात्री को जौनपुर सिटी स्टेशन पर स्ट्रेचर से उतार लिया गया।

एंबुलेंस आने में विलंब को देखते हुए इस महिला यात्री को प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पोलियो ड्रॉप पिलाने वाली एक महिला तथा एक सफाई कर्मचारी की पत्नी ने उक्त महिला यात्री की समुचित देखरेख की तथा आपात स्थिति देखते हुए, समय 13:15 बजे पर प्रसव करा दिया।

एंबुलेंस के आने पर, मां और बच्चे को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण और देखभाल के लिए जिला चिकित्सालय, जौनपुर भेज दिया गया। मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ एवम सकुशल हैं। महिला के पति ने रेलवे के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

रिपोर्ट-दयाशंकर चौधरी

About reporter

Check Also

शिक्षा और परीक्षा में अव्वल आती लड़कियां, पंजाब की ये तीन बेटियां बनी मिसाल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। ...