Breaking News

अलका लांबा ने ज्वाइन की कांग्रेस, एक महीने पहले छोड़ी थी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी से दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक रहीं अलका लांबा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। पार्टी नेता पीसी चाको की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है। अलका लांबा ने एक महीने पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़ा था। वह शुक्रवार को ही कांग्रेस में शामिल होने वाली थीं, लेकिन किसी कारणवश कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाई थीं।

कांग्रेस के अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अलका लांबा ने लिखा कि कांग्रेस का सदस्य बनने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

इससे पहले उन्होंने 6 सिंतबर को आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “आम आदमी पार्टी को गुडबाय कहने और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का समय आ गया है। पिछले 6 साल का सफर शानदार था और बहुत सीखने को मिला। सभी को धन्यवाद।”

वह काफी समय से पार्टी से नाराज चल रही थीं। उन्होंने कई मौकों पर पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए थे। आम आदमी पार्टी में रहते हुए उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

About Aditya Jaiswal

Check Also

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने कार्य प्रगति की समीक्षा की

• स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की समीक्षा • ग्रीष्मकालीन भीड़ की व्यवस्थाओं पर बल • ...