Breaking News

न्यायालयों में दासता की प्रतीक कानून की देवी की जगह न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति लगनी चाहिए – सिद्धार्थ नाथ सिंह

भगवान चित्रगुप्त धाम की स्थापना दिवस पर कायस्थ समाज का भारी संख्या में जुटान 

लखनऊ। भगवान चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका हनुमान सेतु के सामने) का स्थापना दिवस पर भारी संख्या में कायस्थ जुटें। व्यवसाय, ज्ञान, बुद्धि, प्रेम लोकतंत्र में हमारी जिम्मेदारी और लोकतंत्र में हमारा हिस्सा दिलाना आपकी जिम्मेदारी कार्यक्रम के संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज सायं 4:30 बजे से भगवान श्री चित्रगुप्त धाम (झूलेलाल वाटिका लखनऊ)का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

न्यायालयों में दासता की प्रतीक कानून की देवी की जगह न्याय के देव भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति लगनी चाहिए। यह बातें भगवान चित्रगुप्त धाम के स्थापना दिवस समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहीं। पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त धाम में मै तीसरी बार आया हूं। पाप पुण्य के देव भगवान चित्रगुप्त सिर्फ कायस्थों के ही नही सभी के भगवान है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट ने कोरोना काल मे भी समाजसेवा की। इसके कार्य अनुकरणीय है। वन व पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सभी को भगवान चित्रगुप्त धाम के स्थापना दिवस की बधाई दी। भाजपा लखनऊ अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने भी कायस्थो के इतिहास के बारे में बताया। लखनऊ की यशस्वी महापौर संयुक्ता भाटिया ने सभी को भगवान श्री चित्रगुप्त जी के स्थापना दिवस की बधाई दी।

भगवान चित्रगुप्त कथा, आरती भगवान श्रीचित्रगुप्त घाट पर लखनऊ की जीवनदायिनी मां गोमती की भव्य आरती भी हुई। समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 कायस्थ बंधुओ को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य समाजसेवियों को कायस्थ फाउंडेशन ट्रष्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि 7 बजे भगवान चित्रगुप्त धाम पर लखनऊ की जीवनदायिनी माँ गोमती की भव्य आरती होगी। प्रसाद के रूप में फल, मिष्ठान्न के अतिरिक्त कलम वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव महामंत्री मनोज डिंगर, संजय श्रीवास्तव कीर्ति चौधरी आदि रहे।

About Samar Saleel

Check Also

बड़े मंगल पर दीक्षा एडवरटाइजिंग ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

लखनऊ। बड़े मंगल (Bade Mangal) के पावन अवसर पर राजधानी में धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक ...