Breaking News

साल का आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम पीएम मोदी ने कहा- 2022 यानि… देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने रेडिया कार्यक्रम ‘मन की बात’ में खेल से लेकर विज्ञान तक की सफलताओं और 2022 में भारत की उपलब्धियों पर चर्चा की। ये पीएम मोदी का इस साल का आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम है। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। साथ ही अटलजी की जयंती पर उन्हें याद भी किया।

अपना घर पाने के लिए दस साल से परेशान लोगों ने खोला बिल्डर के खिलाफ मोर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2022, कई मायने में बहुत ही प्रेरक और अद्भुत रहा। इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए।

पीएम मोदी ने कहा कि 2022 यानि भारत द्वारा दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का मुकाम हासिल करना। 2022 यानि भारत द्वारा 220 करोड़ वैक्सीन का अविश्वसनीय आंकड़ा पार करने का रिकार्ड। 2022 यानि भारत द्वारा निर्यात का 400 बिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा पार कर जाना। 2022 यानि देश के जन-जन द्वारा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाना। 2022 यानि भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत का स्वागत। 2022 यानि स्पेस, ड्रोन और डिफेंस सेक्टर में भारत का परचम। 2022 यानि हर क्षेत्र में भारत का दमखम।

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। ये है, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को celebrate करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए। गुजरात के माधवपुर मेला हो, जहां रुक्मिणी विवाह और भगवान कृष्ण के पूर्वोत्तर से संबंधों को सेलिब्रेट किया जाता है या फिर काशी तमिल संगमम् हो, इन पर्वों में भी एकता के कई रंग दिखे।

पीएम मोदी ने कहा कि 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। उन्होंने कहा कि 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भेजी। आजादी का ये अमृत महोत्सव अभी अगले साल भी ऐसे ही चलेगा। अमृतकाल की नींव को और मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज, हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। उन्होंने कहा कि आज दुनियाभर में धूमधाम से Christmas का त्योहार भी मनाया जा रहा है। ये Jesus Christ के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सभी को Christmas की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।

About News Room lko

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...