Breaking News

जल शक्ति मंत्री ने सदर विकास खंड में 30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया, 250 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण

• योगी सरकार में कानून का राज है अब महिलाएं रात को भी निकल सकती है, जो महिलाओं को छेड़ेगा वो मरेगा

औरैया में 30 मीटर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण जल जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इसके साथ ही 250 करोड़ की विकास योजनाओं का भी लोकार्पण किया गया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मोदी योगी सरकार की खूबियां भी गिनाईं। कहा योगी सरकार में कानून का राज है। रात में लड़कियां महिलाएं निकल सकती हैं, अगर किसी ने छेड़ दिया तो वह मरेगा, कोई नेता भी उसे नहीं बचा पायेगा।

जल शक्ति मंत्री

कार्यक्रम का शुभारंभ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद 30 मीटर ऊंचे तिरंगे को फहराया। कार्यक्रम स्थल पर ही 250 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ भूषण शर्मा ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सामुहिक विवाह योजना के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।

मध्य कमान अलंकरण समारोह-2023 के तहत 08 फरवरी को सम्मानित किये जायेंगे सेना के जांबाज जवान

जल शक्ति मंत्री

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज यूपी में योगी सरकार में कानून का राज है। लोगों की मानशिकता बदल रही है, लोग राष्ट्रहित में सोच रहे हैं। वह सिंगापुर गए तो, वहां के नागरिक ने बताया कि काशी में रिक्शे वाले को गलती से 500 रुपया ज्यादा दे दिया तो रिक्शा वाले ने 500 रुपया वापस कर दिया। आगे कहा कि आज लड़कियां महिलाएं रात में निकल सकती हैं। छेड़ने वाले को अब मरना होगा। उसे कोई नेता नहीं बचा सकता। इसके अलावा जल शक्ति मंत्री ने मोदी सरकार का भी गुणगान किया।

भूकंप से तबाह तुर्की: भारत ने सबसे पहले वायुसेना से भेजी मदद

जल शक्ति मंत्री

अपने औरैया के कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जल शक्ति विभाग के द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के हर घर जल योजना की व मिशन के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली। उक्त जानकारी भावसर फाउंडेशन के जिला समन्वयक अखिलेश यादव ने प्रदान की, उन्होंने बताया कि जिले के कुल 7 विकास खंड से 6202 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है और प्रमाण पत्र भी वितरण किए जा चुके है। जल शक्ति मंत्री द्वारा भगवतीपुर ग्राम पंचायत में प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरित की गई। इस अवसर पर जल जीवन मिशन से फहीम अहमद, सत्येंद्र सिंह, शिवम कुमार एवं रवि प्रकाश आदि लोग उपलब्ध रहे।

नरेन्द्र मोदी और योगी के नेतृत्व में बदल रहा है देश व प्रदेश- डॉ दिनेश शर्मा

जल शक्ति मंत्री

इस दौरान राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, प्रतिनिधि ऋषी पांडेय, एमएलसी प्रांशु दत्त द्ववेदी, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, भाजपा नेता सौरभ भूषण शर्मा, जिलापंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, अछल्दा ब्लॉक प्रमुख डॉ शरद राना, सहार ब्लॉक प्रमुख ऋषि गौर और अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी बोले- रामगोपाल को राम मंदिर अच्छा नहीं लगेगा, ये तो आतंकवादियों को जेल से छुड़ाते थे

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने फर्रुखाबाद ...