Breaking News

मंत्रीगणों ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की दी शुभकामनाएं

लखनऊ। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेशवासियों को नववर्ष-2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

तमाम उतार-चढ़ाव के बीच साल 2022 ने छोड़े 2023 के लिए अपार सम्भावनाएं

मन्त्रीगण ने अपने बधाई संदेश मे नववर्ष पर ईश्वर से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए नव वर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाय।

रिपोर्ट- दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ...