Breaking News

दिल्ली में यमुना का विकराल रूप धीरे-धीरे हो रहा शांत, बस इन सड़कों पर जाने से बचें

दिल्ली में यमुना का विकराल रूप धीरे-धीरे शांत होता जा रहा है। आज सुबह नौ बजे जलस्तर 207.53 दर्ज किया गया। हालांकि अब भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। दिल्ली में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया है जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

भारी बारिश और पड़ोसी राज्य हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के कई इलाके पानी में डूब गए हैं। इसी बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी करते हुए लोगों को अपनी यात्री इसके अनुसार प्लान करने का सुझाव दिया है।

दिल्ली में आई के चलते जिन सड़कों को ट्रैफिक के लिए किया गया था उनमें से दो को खोल दिया गया है। बुलेवार्ड रोड से स्लिप रोड, युधिष्ठिर सेतु के नीचे बाएं मुड़कर एमजीएम से वजीराबाद फ्लाईओवर और आगे महात्मा गांधी मार्ग पर दोनों कैरिजवे जो चंदगीराम अखाड़े से आईपी कॉलेज तक हैं.

बाढ़ के बीच कई लोगों को आईटीओ रोड पर अपने वाहनों को धक्का देते हुए देखा गया, जबकि दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास एनएच-24 पर भारी ट्रैफिक जाम रहा। इसके अलावा दिल्ली के यमुना बाजार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शांति वन इलाके में जलजमाव के बीच लोग जूझते दिखे। जलजमाव की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने शहर के बुनियादी ढांचे के लिए कुछ भी नहीं करने को लेकर आप सरकार की आलोचना की। उन्होंने वर्तमान स्थिति के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बताया।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘शांतिवन से गीता कॉलोनी तक सड़क के दोनों कैरिजवे केवल कार, ऑटो और हल्के वाहनों के लिए खोल दिए गए हैं। शांति वन से राजघाट और आईएसबीटी की ओर जाने वाली सड़क अभी भी बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।’ इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा था, ‘लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में कई मार्ग प्रभावित हैं और कुछ मार्गों पर यातायात विनियम प्रभावी हैं। कृपया किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्देशिका का पालन करें।’

 

About News Room lko

Check Also

महाराष्ट्र में गरजे पीएम मोदी; सिंचाई परियोजना पर कांग्रेस को घेरा, विकसित भारत के लिए महिलाओं को सराहा

तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में चुनाव ...