Breaking News

पेड़ से दबकर घायल हुए वृद्ध किसान की उपचार के दौरान मौत, आंधी आने के समय खेत पर जा रहा था किसान

बिधूना। सोमवार को आयी तेज आंधी के चलते पुर्वा दला में गिरे आम के पेड़ से दबकर घायल हुए वृद्ध किसान की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतक किसान के चार पुत्र हैं। चारों की शादी हो गयी है, जिनसे 16 पौत्र व पौत्री हैं।

पेड़ से दबकर घायल हुए वृद्ध किसान की उपचार के दौरान मौत, आंधी आने के समय खेत पर जा रहा था किसान

क्षेत्र में सोमवार की सुबह 10 बजे अचानक आयी तेज आंधी के चलते ग्राम पुर्वा दला में आम का पेड़ फटकर जमीन पर धरासायी हो गया। उसी दौरान अपने खेतों की ओर जा रहे 70 वर्षीय वृद्ध किसान राम सनेही पाल पुत्र सालिगराम पेड़ की चपेट में आकर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी होने पर परिजन वृद्ध किसान राम सनेही को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिधूना ले आये। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर किसान गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स सैंफई के लिए रेफर कर दिया था।

परिजन जब तक वाहन आदि की व्यवस्था कर उन्हें सैंफई ले जाते करीब 2 बजे वृद्ध किसान ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। किसान की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी को रो-रोकर बुरा हाल था।

किसान के हैं चार पुत्र व 16 पौत्र-पौत्री –

मृतक किसान का भरा पूरा परिवार है। किसान के परिवार में पत्नी राजरानी के अलावा चार पुत्र सुभाष पाल, मित्रपाल, घनश्याम व शिवम है। चारों की शादी हो चुकी है। सुभाष के पांच, मित्रपाल के पांच, घनश्याम के तीन व शिवम के तीन बच्चे हैं। किसान की अचानक मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पेड़ गिरने से उसी के नीचे दब गये थे ससुर –

मृतक की बहू गुड्डी देवी पत्नी मित्रपाल ने बताया कि उनके ससुर घर से खाना खाकर खेतों पर जानवरों को रखाने के लिए निकले थे। रास्ते में आंधी आयी तो पेड़ के नीचे बैठ गये। उसी समय पेड़ के गिरने से वह उसी के नीचे दब गए।

जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों ने मौके पर जाकर पेड़ को काटकर उन्हें बाहर निकाला था। जिसके बाद अस्पताल लाये जहां से उन्हें सैंफई के लिए रेफर किया गया था। परिजन जब तक उन्हें सैंफई ले जाते उनकी मौत हो गयी।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About reporter

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...