Breaking News

प्रियंका को ही भेज दिया नामी डिजाइनर ने उनकी बुराई वाला मैसेज, क्या रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन?

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वह इंडस्ट्री में कई लोगों की अच्छी दोस्त भी हैं। यहां तक कि जो लोग प्रियंका को पसंद नहीं करते हैं बाद में उनके नेचर की वजह से उनके कायल हो जाते हैं। एक नामी डिजाइनर से जुड़ा ऐसा ही किस्सा मधु चोपड़ा यानी प्रियंका चोपड़ा की मां ने हाल ही में साझा किया।


दोस्ताना में साथ काम किया
लहरे रेट्रो को दिए गए एक इंटरव्यू में मधु चोपड़ा बताती हैं कि दोस्तान फिल्म की शूटिंग के दौरान डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर रहे हैं। किसी वजह से इनकी सेट पर नहीं बन रही थी। जब फिल्म की शूटिंग खत्म हुई तो करण जौहर ने एक मैसेज मनीष मल्होत्रा को किया।

डिजाइनर ने भेजा प्रियंका से जुड़ा गॉसिप मैसेज
करण के मैसेज के बदले में मनीष मल्होत्रा ने लिखा कि अच्छा हुआ फिल्म खत्म हुई, अब प्रियंका से पीछा छूट जाएगा। यह मैसेज मनीष मल्होत्रा, करण जौहर को भेजने वाले थे। लेकिन वह गलती से प्रियंका को ही आ गया।

डिजाइनर और प्रियंका आज अच्छे दोस्त हैं
मनीष मल्होत्रा का मैसेज देखकर प्रियंका को बुरा लगा। बाद में मनीष को अहसास हुआ कि उन्होंने गलती कर दी है। दोनों ने आपस में बातचीत की। इसके बाद सारी गलतफहमियां दूर हो गईं। आगे चलकर मनीष मल्होत्रा और प्रियंका बहुत अच्छे दोस्त बन गए।

About News Desk (P)

Check Also

क्या नौ दिन पहले ही हो गई थी ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन की मौत? जांच में हुए ये बड़े खुलासे

ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने लोगों ...