लखनऊ। लोकदल (Lokdal) ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) के 8 वर्ष पूरे होने पर (Completion of 8 Years) प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह (Chaudhary Sunil Singh) ने कहा है कि इस सरकार ने 8 वर्षों में जनता के बीच सिर्फ धर्म के नाम पर (Name of Religion) नफरत फैलाने का काम (Worked To Spread Hatred) किया है। भाजपा की सरकार में बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, महिला हिंसा, पलायन, अवैध खनन, महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था (Law and Order) ध्वस्त हो चुकी है।
चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आठ वर्ष का झूठा उत्सव मना कर जनता के पैसों की बर्बादी कर रही है। इन वर्षों में जनता को केवल वादे मिले। हकीकत में विकास और सुशासन की स्थिति बदतर होती गई। चौधरी सुनील सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार के दौरान प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ा है। महिलाओं, दलितों और कमजोर वर्गों पर अत्याचार हो रहा हैं। हत्या, बलात्कार, अपहरण आदि गंभीर अपराधों में इजाफा हुआ है।
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने नौजवानों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है। छोटे और मझोले व्यापारियों सरकार की गलत नीतियों के कारण वे आर्थिक संकट में फँस गए हैं। सरकारी अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण जनता निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए मजबूर है।
चौधरी सुनील सिंह ने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अब भी लटका हुआ है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र में चार बार इन्वेस्टर सबमिट में एएमयू के नाम पर सिर्फ दिखावा किया गया। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है, जिससे आम जनता की जिंदगी कठिन हो गई है, लेकिन सरकार उत्सव मना रही है। ऐसे में, चौधरी सुनील सिंह ने भाजपा सरकार को गांव-गांव जाकर पंचायत लगाने और अपनी विफलताओं की कहानी सुनाने की सलाह दी है।
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में गंभीर अंतर है। प्रदेश की जनता आज निराश है। कहने को तो भाजपा अपने शासनकाल को राम राज्य बताती है, लेकिन इस राम राज्य में अफसर खुली लूट कर रहे हैं और हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इन 8 वर्षों में भाजपा सरकार ने जनता से किये गए वादों के विपरीत आचरण किया है।