Breaking News

टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट में गई पत्नी का इंतज़ार कर रहा था पति, लेकिन अंदर हुआ ये घिनौना काम

हरियाणा राज्य के करनाल जिले के घरोंडा में टोल प्लाजा से किडनैप कर एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता घरौंडा स्थित टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट में गई हुई थी। विवाहिता का पति टॉयलेट से कुछ दूरी पर खड़ा उसका इंतजार कर रहा था। महिला जैसे ही टॉयलेट पहुंची तो वहां पहले से ही दो लोग मौजूद थे।

महिला को अकेला पाकर दोनों ने चाकू की नोक पर महिला का अपहरण कर लिया। टॉयलेट से कुछ दूरी पर कुटेल फ्लाइओवर के पास ले जाकर आरोपियों ने महिला के साथ बारीबारी से गैंगरेप किया। महिला का पति उसके टॉयलेट से लौटने का इंतजार ही करता रह गया। लुधियाना निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रविवार रात दिल्ली से घर लौट रही थी।

रात 12 बजे वह अपने पति के साथ बसताड़ा टोल प्लाजा पर बस से उतर गई। इस दौरान वह टोल पर बने शौचालय में गई जहाँ 2 शख्स पहले से ही खड़े हुए थे। वह शौचालय में गई तो दोनों ने उस पर चाकू तान दिया और जबरन उसे टोल प्‍लाजा से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाइओवर के पास ले गए, और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

About News Room lko

Check Also

Northeast Railway: स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाये गये लिफ्ट एवं एस्केलेटर

गोरखपुर (दया शंकर चौधरी)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्री सुविधाओं (Passenger Facilities) के प्रति संवेदनशील है। ...