Breaking News

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

भीषण गर्मी का सामना कर रहे उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को बारिश होने से लू का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग ने 26 मई तक दिल्ली सहित कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

बुधवार की शाम से दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना हो गया और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। गुरुवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य नजर आया। हल्की हवाएं सुबह के वक्त भी चल रही थीं।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, लगभग पूरे देश में लू का प्रकोप थम गया है। अब तापमान में कमी आएगी और बादल छाए रहेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि, आंधी और भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

उधर, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। अनुमान जताया गया है कि आंधी और बारिश दोपहर बाद या फिर रात के वक्त होगी।

मौसम में हुए बदलाव से दिल्ली वालों को गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण से भी राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 158 के अंक पर रहा।

आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हल्की बारिश और धूल भरी आंधी भी हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश होने की उम्मीद नहीं है पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानी ने कहा कि महीने के अंत तक अधिकतम तापान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। दिल्ली में इस साल पहले ही 60.4 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार होने का अनुमान है। आज दिल्ली की हवा सुबह के वक्त मध्यम श्रेणी में रही।

 

About News Room lko

Check Also

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में श्रीलंका की मदद कर रहा भारत

नई दिल्ली। श्रीलंका के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) विकसित करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका ...