Breaking News

प्रेगनेंसी के दौरान जरूर खाएं ये 5 चीजें, डिलीवरी में नहीं आएगी कोई भी दिक्कत

अक्सर गर्भावस्था के दौरान हर महिला की पहली चिंता ये होती हैं कि उसका बच्चा स्वस्थ है या नहीं। उसकी डिलीवरी नॉर्मल होगी या नहीं। ऐसी बहुत सी बातें गर्भवती मां के दिमाग में चलती रहती हैं। ज्यादातर महिलाएं नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं, क्योंकि ऑपरेशन से उनके पेट पर कई टांगे लगते हैं। जिससे शेप बिगड़ने के साथ मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही शरीर भी कमजोर हो जाता है। मगर प्रेगनेंसी में आ रही कॉप्लिकेशन से बचने के लिए आजकल ऑपरेशन कर दिया जाता है। मगर इन सबसे छुटकारा पाने और सामान्य प्रसव के लिए कुछ घरेलू नुस्खे कारगर साबित हो सकते हैं।

-आयुर्वेद विज्ञान के मुताबिक अगर महिलाएं गर्भावस्था में रोजाना दूध और लहसुन के पेस्ट का सेवन करने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है। दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें विटामिन डी, बी और प्रोटीन होने के साथ ही कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। आप चाहे तो दूध में दो से तीन लहसुन की कलियांं उबालकर भी पी सकते हैं।

– सामान्य डिलीवरी के लिए ब्रोकली का करें सेवन, ब्रोकली में विटामिन ए, सी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से गर्भावस्था में कब्ज की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही लेबर पेन भी कम होता है। रोजाना दिन में करीब 200 ग्राम ब्रोकली खाने से सामान्य डिलीवरी होती है।

– प्रेगनेंसी में केला खाना भी फायदेमंद होता है। क्योंकि ये शरीर को एनर्जी देता है। इससे स्वास्थ सही रहता है। जिसके चलते नॉर्मल डिलीवरी में कोई समस्या नहीं आती है।

-डिलीवरी पूरी तरह से नॉर्मल हो इसके लिए डाइट में पूरे नौ महीने तक, गर्भावस्था में दालें, बीन्स, सोयाबीन आदि फलियों का सेवन करना चाहिए। इनमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन एवं कैल्शियम आदि पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाएं बढ़ती है।

-प्रेगनेंसी में हरे पत्तेदार सब्जियां खाना अच्छा माना जाता है। खासतौर पर पालक का सेवन करना, क्योंकि इनमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। इनके सेवन से शरीर मजबूत होता है। इससे लेबर पेन भी कम होता है।

– नॉर्मल डिलीवरी के लिए गर्भावस्था में संतरा खाना भी अच्छा होता है। क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जो स्किन को फायदा पहुंचाता है। वहीं ये शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

गर्मियों में कैसे रखें सेहत का ख्याल, क्या करें-क्या नहीं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए सुझाव

देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान ...