Breaking News

काशी में द्रौपदी मुर्मू का परम्परागत स्वागत

काशी में विशिष्ट अतिथियों के स्वागत का अपना अंदाज है। हर हर महादेव का उद्घोष गूंजने लगता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी ऐसे उत्साह के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया। वह श्री काल भैरव, श्री काशी विश्वनाथ धाम और श्री गंगा जी की आरती हेतु पहुंची।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देना होगा टोल टैक्स, जाने कितना लगेगा चार्ज

द्रौपदी मुर्मू

इन सभी स्थलों पर लोगों ने हर हर महादेव के उद्घोष से उनका स्वागत किया गया। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यहां उन्होंने षोडषोपचार विधि से पूजा अचर्ना की। उन्होंने भव्य विश्वनाथ धाम का भी अवलोकन किया और इसकी खूबसूरती की प्रशंसा की।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं स्वयं सहायता समूह

द्रौपदी मुर्मू

काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति का अंगवस्त्रम पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट करके विशेष स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कर वह भाव भाव विभोर हुई।

उड़ीसा में अपने गांव के श्री शिव मन्दिर में वह पूजा अर्चना करती रहीं हैं। इससे पहले वह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में भी दर्शन पूजन करने पहुंचीं।

द्रौपदी मुर्मू

दर्शन पूजन के पश्चात मंदिर के पुजारी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिह्न के रूप में बाबा काल भैरव की तस्वीर एवं प्रसाद भेट किया। शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की भव्य आरती में भी शामिल हुई, जहां उन्होंने मां गंगा की आरती उतारी।

ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं होती हैं सबसे अधिक हिंसा का शिकार

द्रौपदी मुर्मू

गंगा आरती को देव दीपावली के स्वरूप में पर भव्य रूप प्रदान किया गया था। घाट को दिये की रोशनी से जगमग किया गया था। मां गंगा जी को रिद्धि-सिद्धि के रूप में इक्कीस कन्याएं चंवर डुला रहीं थीं। शंख और डमरूओं की अलौकिक ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रहीं थीं।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...