Breaking News

फॉरेन अफेयर्स क्लब ऑफ इंडिया की यूपी इकाई का हुआ गठन, वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी बने अध्यक्ष

लखनऊ (ब्यूरो)। फॉरेन अफेयर्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएसीआई) का उद्​देश्य तेजी से बदलती दुनिया तथा विकास के हर घटना से खुद को अवगत कराना है साथ ही विदेश और कूटनीति के नए कैडर को समझना ही संगठन का मुख्य उद्​देश्य है। फाॅरेन अफेयर्स क्लब ऑफ इंडिया की उत्तर प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शाश्वत तिवारी को अध्यक्ष, शीबू खान को महासचिव, प्रियंका यादव को कोषाध्यक्ष तथा नवनीत रावत को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है।

केंद्र सरकार की विदेश और कूटनीति के नए कैडर को समझना है संगठन का उद्​देश्य।

सोमवार को प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन हाई कमान द्वारा किया गया है, जहां पर उत्तर प्रदेश इकाई के लिए लखनऊ के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार, शाश्वत तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

कोहली और डुप्लेसिस के बल्ले से निकला रनों का तूफान, मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल

महासचिव पद पर फतेहपुर के शीबू खान, शाहजहांपुर के सुशील शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कौशाम्बी से प्रियंका यादव को कोषाध्यक्ष, प्रयागराज के सतीश अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, मथुरा के चंद्रशेखर दीक्षित तथा जौनपुर के मोहम्मद असलम को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी लखनऊ के कमाल अहमद खान, कार्यालय सह सचिव के पद पर प्रयागराज के अभिनव शुक्ला, प्रतापगढ़ के वेद प्रकाश सिंह और नोएडा के मोहसिन अब्बास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फॉरेन अफेयर्स क्लब ऑफ इंडिया

हाथरस निवासी संयुक्त सचिव नवनीत रावत ने बताया कि प्रवक्ता पद पर फतेहपुर के अजय त्रिपाठी, सह प्रवक्ता पद पर प्रयागराज के तारिक सईद उर्फ अज्जू, बुलंदशहर से ब्रजेश कुमार उपाध्याय को मनोनीत किया गया है। अलीगढ़ से मुशीर खान, गोरखपुर से विजय शंकर पांडेय को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में फतेहपुर के शिक्षाविद डा वकील अहमद, अलीगढ़ के अरुण कुमार शर्मा, फतेहपुर के शहंशाह आब्दी, मेरठ से रमाशंकर रावत, फिेरोजाबाद से कोमल कुमार, प्रयागराज से मोहम्मद शाकिब, कौशाम्बी से मोहम्मद शोएब, आगरा से गौरव कुमार एवं फतेहपुर से डा राहुल विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया है, जबकि मुख्य सलाहकार के रूप में कानुपर नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता अखिलेश चंद्र शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी फतेहपुर जनपद के संजय पटेल तथा स्थायी आमंत्रित सदस्य में रायबरेली के महंत पंडित विजय शर्मा उर्फ गणेशदासी जी महाराज को सौंपी गई है। उक्त कमेटी की संस्तुति संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुकर डोरिया ने की जबकि अंतिम घोषणा संगठन के महासचिव डॉ ज्योति मोहापात्रा ने की है। साथ ही बताया गया है कि जल्द ही संगठन का और विस्तार किया जायेगा।

About Samar Saleel

Check Also

साइबर की दुनिया में सोच समझकर करें क्लिकः डॉ दिग्विजय राठौर

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) के ...