Breaking News

UPSC ने जारी किया कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 का एडमिट कार्ड

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो यूपीएससी भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा देंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in या http://upsconline.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।

यूपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय में भूवैज्ञानिक, भूभौतिकीविद्, रसायनज्ञ और वैज्ञानिक ‘बी’ पदों की कुल 253 रिक्तियों और जल शक्ति, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग केंद्रीय भूजल बोर्ड, मंत्रालय में वैज्ञानिक बी के 29 पदों को भरना है।

UPSC Geo-Scientist Prelims 2023 admit card: ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपीएससी की आधिकारिक साइट http://upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ई – एडमिट कार्ड कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023” पर क्लिक करें।
  • अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

About News Room lko

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...