Breaking News

विद्यांत कॉलेज में मिशन शक्ति पर वेबीनार व सुरक्षा टिप्स

लखनऊ। विद्यांत हिन्दू पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत चल रही कार्यक्रम श्रृंखला जारी है। इसमें प्रतिदिन दो ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। एक कार्यक्रम में बालिकाओं को उनके अधिकार व अन्य संबंधित वैचारिक जानकारी दी जा रही है। दूसरे में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्या प्रो. धर्म कौर के निर्देशन में स्पोर्ट शिक्षक डॉ. आरके यादव व एनएसएस प्रभारी डॉ. बीबी यादव सभी कार्यक्रमों को संचालित कर रहे है।

इस क्रम में महिला अधिकार : सम्मान सुरक्षा एवं स्वावलंबन विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्म कौर ने किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। बताया कि बालिकाओं को साहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वह किसी से कम नहीं होती। पढ़ाई के साथ उनको आत्मरक्षा के उपाय भी सीखने चाहिए। प्रो. धर्म कौर ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को बहुत उपयोगी बताया। छात्राओं को निर्देशित किया कि वह बेबीनार के विचारों को लिखती रहें।

उन्होंने छात्राओं को किसी भी परिस्थिति में हिम्मत ना हारने और डटकर मुकाबला करने की सलाह दी। राजनीति शास्त्र के विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बिजेंद्र पांडे ने प्राचीन व वर्तमान समय में नारीवाद स्थिति का उल्लेख किया। महिलाओं के विभिन्न अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी। कहा कि वह सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। इसके अतिरिक्त पिंक बूथ, ईएफआईआर ,1090, 112 आदि के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई। वेबीनार में डॉ. रमेश कुमार यादव, डॉक्टर बी.बी. यादव के अलावा डॉ. गीता कपिल, डॉ. अमित वर्धन तथा डॉ. नरेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक व छात्र छात्रएं शामिल हुए। वेबीनार के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर बी.बी. यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूसरे कार्यक्रम में डॉ. आरके यादव और डॉ. बीबी यादव ने छात्राओं को आत्म सुरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। इसके अंतर्गत छात्राओं को वार मत व्यायाम कराया गया। पिछले कक्षा में बताए गए कौशलों को दोहराया गया तथा किसी अजनबी द्वारा हाथ पकड़ लिए जाने की स्थिति में हम किन किन विधियों से अपना हाथ छुड़ाकर वहां से निकल सकते हैं की जानकारी प्रदान की गई तथा छात्राओं से इन कौशलों का अभ्यास भी कराया गया। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा महिला सुरक्षा शपथ भी कराया गया।

About Samar Saleel

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...