लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के उपलक्ष्य में 8 मार्च को ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो जेपी पांडे (VC Pro JP Pandey) के संरक्षण में एक वेबीनार (webinar) का आयोजन किया गया। इस वेबीनार का आयोजन महिला अध्ययन केंद्र (Women’s Studies Center) की समन्वयक डॉ नलिनी मिश्रा (Coordinator Dr Nalini Mishra) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम राजभवन (Raj Bhavan) उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ उच्च शिक्षा विभाग NSS Cell Higher Education Department), उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों में संपन्न हुआ।
वेबीनार में डॉ मंजू सिंह, विशेष कार्याधिकारी और राज्य संपर्क अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ने सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम का प्रतीक है।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आराधना उमेल ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (निषेध, रोकथाम और निवारण) अधिनियम 2013, जिसे पॉश एक्ट के नाम से जाना जाता है, के बारे में उपस्थित सभी को जागरूक किया। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए प्रावधानों और उन्हें यौन उत्पीड़न से बचाने के उपायों पर भी प्रकाश डाला।
International Women’s Day: Lucknow NCC Girl Cadets ने किया रक्तदान
महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ नलिनी मिश्रा ने महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में किए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र-छात्राओं को विकसित भारत की संकल्पना में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामदास ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यक्रम का समापन किया।