Breaking News

दीपिका के सामने रणबीर कपूर के लिए क्या-क्या बोल गए रणवीर, बोले- वे तीनों साथ में…

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अफेयर और ब्रेकअप के बारे में हर कोई जानता है। दोनों के बीच अब भी अच्छी दोस्ती है। सबसे इंट्रेस्टिंग बात, दीपिका के पति रणवीर सिंह भी रणबीर के साथ फ्रेंडली हैं।कॉफी विद करण में दीपिका और रणवीर दोनों ने कई बार रणबीर कपूर का जिक्र किया।

अच्छे दोस्त हैं दीपिका-रणबीर
रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका इमोशनली काफी वीक थीं। वह कई बार अपने डिप्रेशन के फेज का जिक्र भी कर चुकी हैं। अब दोनों के बीच सब नॉर्मल है। वे एक-दूसरे से कन्नी काटने के बजाय अच्छे दोस्त की तरह मिलते हैं। कॉफी विद करण में जब करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री किसके साथ बढ़िया है। इस पर उन्होंने शाहरुख खान के साथ रणबीर का नाम लिया।

साथ करना चाहेंगे ‘सौतन’ वाला गाना
रणवीर सिंह ने भी करण जौहर से कहा कि वह चाहते हैं कि दीपिका, रणबीर और उन्हें लेकर संगम फिल्म बनाई जाए। इस पर करण बोले कि वह उन तीनों को लेकर संगम बनाना चाहते हैं। करण ने रणवीर से सवाल किया कि ‘डोला रे डोला’ अगर किसी मेल स्टार के साथ करना हो तो वह किसे चुनेंगे। इस पर रणवीर ने रणबीर कपूर का नाम लिया। याद दिला दें कि देवदास में गाना सिमिलर सिचुएशन पर है।

आलिया को सखि मानते हैं रणवीर
रणबीर कपूर की वाइफ आलिया भट्ट भी दीपिका पादुकोण की अच्छी दोस्त हैं। वहीं रणवीर आलिया को अपनी सखी मानते हैं। कॉफी विद करण के सातवें सीजन में दोनों पहले एपिसोड में गेस्ट थे। इस सीजन में भी रणवीर ने कहा कि आलिया उनकी सखि हैं। दोनों हाल ही में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ काम कर चुके हैं।

About News Desk (P)

Check Also

रिंकू की जगह केएल राहुल का समर्थन करने पर ट्रोल हुए रितेश, नाराज फैंस ने जमकर लगाई लताड़

आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की टीम से क्रिकेटर ...