Breaking News

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर होगा पूरा जो: बबीता यादव

लखनऊ। महिला सशक्तिकरण का संकल्प लेते हुये बबीता यादव ने आज यहां हिन्दू महिला सभा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी पर विष्वास व्यक्त करते हुये हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन पहुंचाने का विश्वास दिलाते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश को नारी उत्पीड़न, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बलात्कार, अशिक्षा, पर्दा प्रथा और कुपोषण की कुरीतियों से मुक्त प्रदेश बनाने के लिए महिला समाज को सामाजिक और राजनीतिक अभियान से जोड़ेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने आगामी 19-20 दिसम्बर को अयोध्या में राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश अधिवेशन के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलायेगी। वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के साथ प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने हिन्दू महिला सभा उत्तर प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष बबीता यादव को बधायी और षुभकामनायें देते हुये कहा कि बबीता के आने से पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सरकार के सामने लाकर उसके निराकरण में अह्म भूमिका निभायेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के अलावा पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों विधि सभा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम करण, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी सहित वरिष्ठ नेताओं शिवपूजन दीक्षित, श्रीराम तिवारी, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों अयोध्या के राकेश दत्त मिश्र, लखनऊ के बृजेश शुक्ला, आगरा के राहुल सिंह सहित कई प्रमुख लोगों ने बधायी दी है।

About Samar Saleel

Check Also

मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस सृजन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ...