Breaking News

बिना शादी के ही बॉयफ्रेंड के बच्चे की माँ बनी ये एक्ट्रेस, बेबी गर्ल को देर रात दिया जन्म

बॉलीवुड की जानी -मानी अभिनेत्री काल्कि कोचलिन इन दिनों सुर्खियों में है। काल्कि कोचलिन नेको एक फूल सी बच्ची को जन्म दिया है, हालांकि काल्कि बिना शादी के ही मां बनी हैं, वो अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनी हैं। अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ एक बेबी गर्ल का स्वागत किया है। इस बात की जानकारी विलर भयानी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मिली है।

तस्वीर शेयर कर दी जानकारी :

आपको बता दें कि, विलर भयानी नामक इंस्टाग्राम पर कल्कि की तस्वीरें पोस्ट करके उनके मां बनने की जानकारी दी गयी है। फोटोज शेयर करते कैप्शन लिखा गया है, “बधाई #kalkikoechlin को कल रात एक बच्ची हुई।”

कल्कि ने गर्भावस्था के दौरान अपने सभी अनुभवों को एक मां के रूप में साझा किया है। कल्कि सोशल मीडिया पर काफी समय से अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें पोस्ट करती देखी गई हैं। जिसे सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने काफी पसंद किया और सराहा है। ऐक्ट्रेस के मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया से ही सामने आई है।

वॉटर बर्थ के जरिए बच्चा पैदा करने का था प्लान :

पिछले दिनों पहले कल्कि ने बच्चा पैदा करने के प्लान को लेकर कहा था कि, वह वॉटर बर्थ के जरिए बच्चा पैदा करने का प्लान कर रही हैं। वह इस साल के आखिर में गोवा जाएंगी और वहीं बच्चा पैदा करेंगी। उन्होंने कहा था कि, उनका जन्म भी गोवा में पानी के अंदर हुआ था।

काल्कि ने बॉयफ्रेंड के साथ रिेलेशनशिप से पहले मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी, कल्कि और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की शादी 2011 में हुई थी और दोनों 2015 में अलग हो गए थे। बिना शादी किए अपने बॉयफ्रेंड के बच्‍चे की मां बनने पर कल्कि पर सवाल भी उठाए गए थे। उन्‍होंने इन सवालों का भी बेबाकी से जवाब दिया था।

फिल्मों की बात की जाए तो, अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ देखा गया था और वह नेटफ्लिक्स सीरिज ‘सेक्रेड गेम्स’ सीज़न 2 का भी हिस्सा थीं।

About News Room lko

Check Also

उर्वशी रौतेला को कनिका कपूर और ऑरी ने कहा- ‘भारत की प्रथम महिला’

Entertainment Desk। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को देश की सबसे कम उम्र के सुपरस्टार और ...