Breaking News

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी है मजबूत  – ओमप्रकाश राजभर

वाराणसी: सुभासपा मंडल संगठन की समीक्षा बैठक लोहिया नगर कॉलोनी सारनाथ स्थित पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जहूराबाद गाजीपुर के वर्तमान विधायक ओमप्रकाश राजभर ने संबोधित किया बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ और कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी है मजबूत  – ओमप्रकाश राजभर

जिलेवार संगठन की समीक्षा करने के उपरांत, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को यथा शीघ्र बूथ स्तर तक पार्टी का संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में जो कमियां रह गई उनको दूर करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मजबूती से जुटने का आवाहन किया।

उन्होंने कहा कि मैंने 2020 के उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के उपस्थिति को देश के संसद में दर्ज कराने का संकल्प दिलाया। पार्टी के नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जातिवार जनगणना कराने देश में एक समान अनिवार्य और फ्री शिक्षा लागू कराने एवं गरीबों का इलाज फ्री में कराने के अपने मुद्दे पर संकल्पित हैं और इन मुद्दों को लेकर पार्टी सदन से लेकर सड़क तक सदैव संघर्ष संकल्प को दोहराया।

बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय प्रदेश जिला महानगर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति चुनाव में माननीय द्रोपति मुर्मू जी को समर्थन देने के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के निर्णय का स्वागत किया और सभी लोगों ने ओम प्रकाश राजभर अपनी आस्था व्यक्त करते हुए ओमप्रकाश राजभर जी के नेतृत्व में संघर्ष करने का संकल्प लिया |

जिसमें मुख्य रुप से जखनिया विधायक बेदी राम, सालिक यादव, डॉ जेपी सिंह, राजेश यादव, संतोष यादव,सुनील पटेल, नित्यानंद पांडे, राजेंद्र पटेल, गनेश चौहान, रमेश राजभर, जागेश्वर राजभर, दशरथ राजभर, दिनेश देव राजभर, 56 राजभर, तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About reporter

Check Also

बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

आजमगढ़:  आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित ...