Breaking News

पुलिस की वर्दी में बड़े ही धाकड़ अंदाज़ के साथ इस शख्स के घर पर यह काम करती दिखी अनुष्का

 बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पर्दे पर वापसी की है, लेकिन बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर. अनुष्का वर्ष 2018 में रिलीज हुई ‘जीरो’ के बाद से किसी बॉलीवुड फिल्म में नज़र नहीं आई हैं. लेकिन अब उन्होंने छोटे पर्दे पर कमबैक किया है वो भी पुलिस अधिकारी बनकर. अनुष्का पुलिस की वर्दी में बहुत ज्यादारौबदार लग रही हैं. इतना ही नहीं उन्हें एक शख्स के घर पर रेड भी मारी है.

पुलिस अधिकारी बनकर अनुष्का ने क्या-क्या किया है इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. दरअसल, ये पूरा वीडियो एक एडवरटाईजमेंट का है जिसमें अनुष्का नजर आई हैं. इस वीडियो में अनुष्का एक घर में रेड मारने जाती हैं  उस घर की तलाशी लेती हैं. तलाशी लेते-लेते वो घर के बाथरूम में पहुंच जाती हैं.बाथरूम देखकर एक्ट्रेस इतनी खुश हो जाती हैं कि वहां डास करने लगती हैं. उन्हें ऐसा करते देख वहां उपस्थित घरवाले दंग रह जाते हैं जिसके बाद अनुष्का वहां से चली जाती हैं. वैसे ये वीडियो बहुत ज्यादा मज़ेदार है.

इससे पहले दीपिका पादुकोण एक एडवरटाईजमेंट के लिए पुलिस अधिकारी बनीं थीं. वैसे आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अनुष्का वजह से भी चर्चा में हैं.हाल ही में अनुष्का ने जरीन खान के सपोर्ट किया है. दरअसल, जरीन ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स दिख रहे थे. इस वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे. अनुष्का को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया  उन्होंने खुलकर जरीन की तारीफ की.

About News Room lko

Check Also

कभी शाहरुख के साथ बनाई थी ‘बाजीगर’ और ‘बादशाह’, अब साथ काम ना करने की बताई ये वजह

अब्बास-मस्तान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशकों में शुमार है। दोनों भाईयों की ...