Breaking News

Mainpuri से मुलायम लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए आज अपने आधा दर्जन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इनमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी हैं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लडऩे के लेकर लग रहे कयास पर आज विराम लग गया।

Mainpuri से मुलायम चुनाव लड़ेंगे।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आज पार्टी के छह प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इस पहली सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम तो है, लेकिन पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम नहीं है।

Neerav Modi का बंगला डायनामाइट से गिराया

पुरानी लोकसभा सीट Mainpuri से

मुलायम सिंह यादव अपनी पुरानी लोकसभा सीट मैनपुरी Mainpuri से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल वह आजमगढ़ से सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव के अलावा धर्मेंद्र यादव को बदायूं, अक्षय यादव को फिरोजाबाद, कमलेश कठेरिया को इटावा (सुरक्षित), भाईलाल कोल को रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित), तथा शब्बीर वाल्मिकी को बहराइच (सुरक्षित) से प्रत्याशी बनाया गया है।

 

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...