Breaking News

दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, शख्स ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की गला रेतकर हत्या की

राजधानी दिल्ली के महरौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां रह रहे एक शख्स ने डिप्रेशन में आकर अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी शख्स ने चाकू से हत्या की है। इसके बाद मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्या को उपेंद्र शुक्ला नाम के शख्स ने अंजाम दिया। इनमें उसकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे। 42 साल का उपेंद्र ट्यूशन पढ़ाता है। बच्चों की उम्र क्रमश: 6, 5 साल और 2 महीने है।

हत्या करने वाले शख्स ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कबूला कि उसने चारों लोगों की हत्या की है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। शख्स की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष, लड़के की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लड़की की उम्र 2 महीने है। वह पेशे से टीचर है। उसने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच सभी की हत्या कर दी।

पूछताछ में उस उपेंद्र ने खुद को डिप्रेशन में बताया। जिस घर में चारों लोगों के कत्ल हुए, उसी घर में आरोपी की मां भी रहती है। उसने देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उसने सुबह पड़ोसी को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

बसपा ने सपा को फिर पछाड़ने की जुगत लगाई, साइकिल की हवा निकालने के लिए नई रणनीति से घेराबंदी

लखनऊ:  बसपा ने सपा को पछाड़कर लोकसभा चुनाव में खुद को दूसरी सबसे ज्यादा सांसदों ...