Breaking News

आप विधायक पर फेंकी गई स्याही, अमेठी में दर्ज एक मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली। आम आदमी पार्टी के विधायक तथा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को सोमवार को बड़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। वह यहां पर पुलिस की टीम के साथ वार्ता कर रहे थे, इसी दौरान उनके ऊपर एक युवक ने काली स्याही फेंकी।

इसके बाद विधायक ने युवक को काफी अपशब्द कहे और उसकी पीछा भी किया। वहीं अमेठी में दर्ज एक पुराने मामले में पुल‍िस ने उनको ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने इसे भाजपाइयों की कारस्तानी बताया और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती सोमवार को जिले में सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनको रोका तो वह शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे। वह पुलिस अधिकारियों के साथ बहस में लगे थे, तभी एक युवक ने उन पर काली स्याही फेंक दी।

अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, अग्रिम कारवाई की जा रही है- विश्वजीत श्रीवास्तव (एएसपी, रायबरेली)

सूचना पर सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। इस पर नाराज विधायक ने कहा यह भाजपाइयों की कारस्तानी है। हमें डराने धमकाने की कोशिश की गई। पुलिस की मौजूदगी में स्याही फेंकी गई। आप विधायक सोमनाथ भारती जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए आए थे।

उन्हें सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में रोका गया था। आप के विधायक सोमनाथ भारती रविवार रात को यहां पहुंचे थे। उन्हेंं सोमवार को पुलिस ने गेस्ट हाउस से बाहर जाने से रोक दिया। वह बाहर जाने की जिद पर अड़े थे। इसी दौरान उनके ऊपर स्याही फेंकी गई।

इस घटना के बाद पुलिस ने सोमनाथ भारती को गेस्ट हाउस में ही नजरबंद कर दिया।उन्‍होंने कहा क‍ि योगी सरकार का एजेंडा सामने दिख रहा है। गेस्ट हाउस में ये सब चल ही रहा था कि वहा अमेठी पुलिस आ गई और आप नेता को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि उनके खिलाफ अमेठी में मुकदमा दर्ज है, इसलिए उन्हें गिरफ्तार क‍िया गया है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

द्वारचार से पहले पिटे बराती…, फिर चौकी में हुई पंचायत, पुलिस ने मंदिर में कराई शादी

लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में आई बरात में द्वारचार के ...