Breaking News

CMS की रिदा आरिफ को मिली 52 हज़ार अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

रिदा को यह स्कॉलरशिप अमेरिका की प्रख्यात एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की छात्रा रिदा आरिफ को उच्चशिक्षा के लिए 52,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप मिलेगी। रिदा को यह स्कॉलरशिप अमेरिका की प्रख्यात एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी द्वारा चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी।

 CMS की रिदा आरिफ को मिली 52 हज़ार अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

अमेरिका के कई अन्य विश्वविद्यालयों ने भी इस मेधावी छात्रा को स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है। रिदा आरिफ ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।

About reporter

Check Also

खरगापुर में सीवर की समस्या से जल्द मिलेगी राहत, महापौर ने दिए निर्देश

लखनऊ। खरगापुर (khargapur) में सीवर (Sewer) की बढ़ती समस्या (Problem) से स्थानीय लोगों के लिए ...