Breaking News

महत्वपूर्ण उत्सव, अमृत महोत्सव!

महत्वपूर्ण उत्सव, अमृत महोत्सव!

सदियों की गुलामी के पश्चात,
100 वर्ष के विद्रोह के बाद,
हुआ हमारा देश आजाद,
15 अगस्त 1947 को,
हुई इसे स्वाधीनता प्राप्त।
हुआ भारत का पूर्ण जन्म,
तोड़ दिया गुलामी का भरम,
हो गया हमारा देश स्वतंत्र,
लाल किले में झंडा फहरा कर,
नेहरू जी ने किया, आजाद देश का वर्णन।
मेरे भारत देश की जय,
75 वर्षों में किया लंबा सफर तय,
विज्ञान, खेल, तकनीक, कृषि, साहित्य,
सभी क्षेत्रों में तरक्की कर,
हो रहा है मेरा हिंदुस्तान विजय।
हर एक को बताएं स्वतंत्रता दिवस का महत्व,
इससे बड़ा ना कोई उत्सव,
करें हमारी संस्कृति और उपलब्धियों पर गौरव,
घर-घर तिरंगा फहराते हुए,
मनाए आजादी का अमृत महोत्सव।।
                  डॉ. माध्वी बोरसे

About Samar Saleel

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...