Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय में दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। दीपावली के त्योहार के उपलक्ष्य में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब ने 22 अक्टूबर को दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से विश्वविद्यालय के बीबीए और बीकॉम विभाग के विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी देखी गई। प्रतियोगिता की निर्णायक विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ भावना मिश्रा रहीं।

प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक दीयों को बिक्री के लिए रखा गया जिन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्यों ने गहरी रुचि के साथ खरीदा। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. एनबी सिंह, ने प्रतियोगिता में पहुँच कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सभी सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयं भी विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए दिये ख़रीदें।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दोआ नकवी (प्रभारी, सांस्कृतिक क्लब) और आफरीन फातिमा (सदस्य, सांस्कृतिक क्लब) द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का होगा आयोजन

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान शहीद शिरोमणि चन्द्र शेखर आजाद (Shaheed Shiromani ...