Breaking News

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने महाराष्ट्र जैसे बड़े तथा राजनैतिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राज्य का चुनाव संभालने की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

डा शर्मा को यह जिम्मेदारी देने की जानकारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी उनके चुनाव प्रबंधन, संगठन क्षमता, पार्टी के प्रति समर्पण एवं दूरदृष्टि को देखते हुए दी गई है और उनसे अपेक्षा की गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार सीटों के संकल्प को पूरा कराने के लिए महाराष्ट्र की सभी सीटों को भाजपा की झोली में डलवाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। गौर तलब है कि महाराष्ट्र से 48 सांसद चुने जाने हैं।

डा शर्मा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारक योजना के राष्ट्रीय संयोजक भी है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर शर्मा गुजरात प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ सदस्यता महा अभियान के भी संयोजक थे जिसमें सदस्यता का विश्व रिकॉर्ड बना और सदस्यता के मामले में बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी।

👉🏼पांच लाख टन रबी प्याज खरीदेगी केंद्र सरकार, उपभोक्ता मामलों के सचिव ने बताई इसकी वजह

डॉक्टर दिनेश शर्मा दो बार महापौर रहे और रिकार्ड मतों से उन्होंने लखनऊ का चुनाव जीता बाद में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नेता सदन के रूप में उल्लेखनीय काम किया डॉक्टर शर्मा की नियुक्ति के बाद पूरे प्रदेश से बधाईयों का तांता लगा रहा।

About Samar Saleel

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...