Breaking News

थाईलैंड की महिला को मिली भारतीय नागरिकता, DM ने दिया प्रमाणपत्र; गृह मंत्रालय से की थी अपील

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश में बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती स्थित महामंग्कोल मेडिटेशन सेंटर में रहने वाली थाईलैंड की महिला को सोमवार को भारतीय नागरिता मिली। महिला सोमफिट किटिमाला (Somfit Kitimla) को डीएम अजय कुमार द्विवेदी (Ajay Kumar Dwivedi) ने कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

पिथाैरागढ़ से फरार दो सगे भाइयों को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, की थी करोड़ों की ठगी

थाईलैंड की महिला को मिली भारतीय नागरिकता, DM ने दिया प्रमाणपत्र; गृह मंत्रालय से की थी अपील

साथ ही उन्होंने सोमफिट किटिमाला को भारतीय नागरिकता की शपथ भी दिलाई। डीएम ने बताया कि सोमफिट किटिमाला ने पूर्व में भारतीय नागरिकता के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार को आवेदन किया था। इस आवेदन में सभी अर्हताएं पूरी होने पर गृह मंत्रालय की ओर से भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

Please watch this video also

भारत सरकार गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रमाण पत्र

बताया गया कि थाईलैंड की नागरिक सोमफिट किटिमाला ने भारत सरकार के गृह मंत्रालय में आवेदन किया था। इसमें उन्होंने खुद को भारतीय नागरिकता दिए जाने का अनुरोध किया था। इस पर जांच के बाद भारत सरकार की तरफ से उन्हें नागरिकता दिए जाने का निर्णय लिया गया। अब उन्हें नागरिकता प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।

About News Desk (P)

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...