Lucknow। बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन (Baidehi Welfare Foundation) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 22 मार्च 2025 को नाका हिंडोला पुलिस थाने के हॉल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 35 से अधिक महिला पुलिस अधिकारियों को ‘लेडी सिंघम’ (Lady Singham) की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें शॉल, मोमेंटो एवं चांदी से निर्मित श्री राम की प्रतिमा भेंट की गई।
धामी सरकार के तीन साल…सीएम ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- जनहित में पार्टी ने लिए साहसिक निर्णय
यह सराहनीय पहल बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा (Dr Ruby Raj Sinha) एवं सचिव इं० प्रशांत प्रवीन सिन्हा द्वारा की गई। इस विशेष कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह (ADCP Central Manisha Singh) थीं। जिन्होंने स्वयं सभी महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से सम्मानित हुई महिला पुलिस कर्मियों, अधिकारियों में उपनिरीक्षक गौरव कुमारी, उपनिरीक्षक अत्रष्णा यादव, उपनिरीक्षक शालिनी देवी, मुख्य आरक्षी प्रीति कुशवाहा, आरक्षी शशि देवी, आरक्षी अमिता देवी, आरक्षी समता पांडे, आरक्षी रानी यादव, आरक्षी दीक्षा सिंह, आरक्षी नीतू सिंह व अन्य थी। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार जो बैदेही परिवार का हिस्सा हैं भी उपस्थित रहे, जिन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
इनमें पत्रकार अब्दुल वहीद, परवेज अख्तर, समाजसेवी इमरान कुरैशी, आलोक पांडेय, डॉ योगेश विमल, शरद मेहरोत्रा, परमजीत सिंह, शैलेश सिंह, एन आलम जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इन सभी विशिष्ट व्यक्तित्वों को शॉल एवं उनकी आस्था के अनुसार चांदी से निर्मित देव प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। ये सभी लखनऊ के प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 10 पुरुष पुलिस अधिकारियों एवं नाका हिंदोला पुलिस स्टेशन के प्रभारी को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एचएसजे परिवार से पवन विश्वकर्मा, शिवांगी कश्यप,आयुषी त्रिवेदी एवं रचना मिश्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ रूबी राज सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों एवं मुख्य अतिथि का ससम्मान स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला पुलिस अधिकारी न केवल देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं, बल्कि वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को भी कुशलता से निभाती हैं। ऐसे में उनका सम्मान करना समाज का कर्तव्य बनता है।
मुख्य अतिथि एडीसीपी मनीषा सिंह ने भी अपने संबोधन में इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब समाजसेवी और जागरूक नागरिक जैसे डॉ रूबी, पुलिस कर्मियों के कार्यों को सराहते हैं, तो यह वास्तव में उनके लिए एक अनमोल पुरस्कार होता है। यह आयोजन संगठित एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने का संदेश दिया। बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रयास ने एक नई मिसाल कायम की है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा मिलेगी।