Breaking News

पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरे बलूच प्रदर्शनकारी, समिति ने निकाली विरोध रैली

बलूचिस्तान के लासबेला में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने और आंसू गैस के गोले दागने पर बलूच मानवाधिकार समूह बलूच यकजेहती समिति ने विरोध में रैली निकाली।

एक्स पर समिति ने कहा कि रैली में बलूच लोगों का उत्पीड़न समेत कई मुद्दे उठाए। सुबह बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी ने धरना प्रदर्शन के खिलाफ और गिरफ्तार लोगों की बरामदगी के लिए विरोध रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। साथ ही लापता लोगों के रिश्तेदार भी रैली में शामिल हुए।

एक अन्य एक्स पोस्ट में बलूच यकजेहती समिति ने कहा था कि वह महरंग बलूच, बेबिगर बलूच और बेबो बलूच के गायब होने और गिरफ्तारी के खिलाफ 24 मार्च को धरना देगी। जब तक कार्यकर्ताओं को सुरक्षित रूप से बरामद नहीं किया जाता। तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। क्योंकि चुप रहना उत्पीड़न सहना होता है।

संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत ने की निंदा
महरंग बलूच की गिरफ्तारी की संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत मैरी लॉलर ने निंदा की। उन्होंने कहा कि बलूच यकजेहती समिति के प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने से चिंतित हूं।

इससे पहले पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच को क्वेटा पुलिस-प्रशासन ने शनिवार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थीं। माना जा रहा है कि बलूच यकजेहती समितियों (बीवाईसी) द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रांत में तनावपूर्ण स्थिति है।

About News Desk (P)

Check Also

भारत-चीन के बीच सकारात्मक माहौल में कूटनीतिक वार्ता

भारत और चीन (India and China) ने मंगलवार को बीजिंग (Beijing) में ‘सकारात्मक और रचनात्मक’ ...