![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2021/02/73c525b9-e77c-46da-b952-99b66e5a43ed-1.jpg)
उत्तर प्रदेश में विगत चार वर्षों में अनेक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। जिसका सीधा लाभ यहां के गरीबों को मिल रहा है। इनमें किसान श्रमिक, मजदूर, छोटे रेहड़ी व्यापारी आदि शामिल है। इतना ही नहीं ऐसी अनेक योजनाओं में उत्तर प्रदेश ने कीर्तिमान भी स्थापित किये है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार की विगत वर्ष की उपलब्धियां हासिल की है। यह अब सर्वविदित हैं। सरकार ने अपने कार्यवृत के माध्यम से लोगों को इसकी जानकारी भी दी है। जिन करोड़ों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है,वह इसका अनुभव कर रहे है। इनके जीवन स्तर को ऊपर उठाया गया है। व्यवस्थित कार्यशैली के कारण ही प्रदेश की गरीब जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
सोलह मेडिकल कॉलेज
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सोलह जनपदों में मेडिकल काॅलेज बनाने जा रही है,जिसमें महराजगंज जनपद भी शामिल है। राज्य सरकार ने बिना भेद भाव हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। सरकार की सोच है कि हर गरीब के पास पक्का मकान हो। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्रों को लाभ दिया जा रहा है।
विकास के स्वर्णिम पथ पर अग्रसर जनपद महराजगंज में ₹279.30 करोड़ की 114 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास… https://t.co/PeoPbkwzDt
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 27, 2021
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की खुशहाली के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। चार वर्ष पहले सरकार बनने के पश्चात सर्वप्रथम लघु एवं सीमान्त किसानों के फसली ऋण माफ किये गये। जिसमें जनपद महराजगंज के लगभग एक लाख किसानों का ऋण माफ हुआ था।
काॅन्ट्रैक्ट फार्मिंग
पिछले कुछ महीनों से कुछ लोग तीन कृषि कानूनों को लेकर हंगामा कर रहे है। इन कानूनों के माध्यम से किसानों के अधिकार बढ़ाये गए है। यह भी विकल्प रूप में है। किसानों को इन्हें स्वीकार या अलग रहने का पूरा अधिकार है। फिर भी कुछ लोग गलतफहमी फैला रहे है। योगी आदित्यनाथ ने करने काॅन्ट्रैक्ट फार्मिंग का उल्लेख किया। कहा कि इस योजना का उद्देश्य किसानों का विकास और समृद्धि है। कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग अनेक क्षेत्रों में पहले से चल रही है। इसका किसानों को लाभ मिल रहा है। इस कारण किसी किसान की जमीन छीनी नहीं गई है।
लोकार्पण व शिलान्यास
योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद महराजगंज स्थित चैक बाजार में 279.30 करोड़ रुपये लागत की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने नगर पंचायत चैक के कार्यालय का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद महराजगंज में चार नई नगर पंचायतें बनी हैं। जिससे इनके तहत आने वाली आबादी को अब शहर की सुख सुविधा मुहैया होंगी।