Breaking News

एकनाथ शिंदे सरकार का होने वाला है कैबिनेट विस्तार , 10 विधायक बनेंगे मंत्री, जाने पूरी खबर

हाराष्ट्र की भाजपा और एकनाथ शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार होने वाला है। मंत्रियों के नामों पर चर्चा लगभग फाइनल राउंड में है और जल्दी ही इस बारे में फैसला हो सकता है। बीते साल जून में ही बनी इस सरकार का पूरे एक वर्ष बाद कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है.

पहले ही चर्चा थी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ही सरकार के विस्तार पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल भाजपा और शिवसेना के उन विधायकों की कैबिनेट विस्तार पर नजर है, जो मंत्री का पद चाहते हैं। देवेंद्र फडणवीस के करीबी नेता गिरीश महाजन का कहना है कि कैबिनेट विस्तार पर बातचीत आखिरी दौर मे हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी यह कवायद हो रही है।

पिछले कई महीनों से यह चर्चा रही है कि महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है। खबर है कि 17 जुलाई को शुरू होने वाले मॉनसून सत्र से पहले कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। अभी भाजपा और शिंदे ग्रुप के 9-9 मंत्री कैबिनेट का हिस्सा हैं। यह एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को छोड़कर हैं। हालांकि इसके बाद भी दोनों तरफ से विधायकों की असहमति है। शिंदे पर तो 30 विधायकों का दबाव है, जो मंत्री पद चाहते हैं। ये लोग उद्धव ठाकरे से बगावत करके शिंदे के साथ आए थे और अब इनका कहना है कि उन्हें प्रतिफल मिलना चाहिए।

कुल 10 नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इसके अलावा इस बात की भी पूरी संभावना है कि किसी एक महिला को भी कैबिनेट में जगह दी जाए। यह भी हो सकता है कि भाजपा और शिंदे खेमे की ओर से एक-एक महिला मंत्री दे दी जाएं। अभी इस बात पर चर्चा है कि कौन लोग मंत्री होंगे और किसे कौन सा विभाग दिया जाए। एकनाथ शिंदे ही तय करेंगे कि शिवसेना से किसे मौका मिलेगा। गिरीश महाजन ने कहा कि भाजपा के मंत्रियों का फैसला हाईकमान लेगा और किसी को भी मौका मिल सकता है।

 

About News Room lko

Check Also

नहीं थम रही मणिपुर में हिंसा की आग; कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की जान गई

नारानसेना:  मणिपुर में जारी हिंसा अभी थमती नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव के एक ...