Breaking News

बिहार में कांग्रेस ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट , राजपूत और मुस्लिमों पर लगाया दांव

बिहार में कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने 39 जिलों में पार्टी प्रमुखों के नामों का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन सुधारने की जिम्मेदारी इन्हीं पर रहेगी।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बुधवार देर रात 39 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। पटना महानगर से शशि रंजन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पटना ग्रामीण 1 से सुमीत कुमार सनी और पटना ग्रामीण 2 से रघुनंदन पासवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं, भागलपुर से परवेज जमाल, मुजफ्फरपुर से अरविंद मुकुल, दरभंगा से सीताराम चौधरी, गया से गगन कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। बक्सर के नए कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पाण्डेय बनाए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केके तिवारी के पुत्र जिला कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

जातिगत कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष के पदों पर भूमिहार और ब्राह्मणों चेहरों को तरजीह दी है। इसके साथ ही राजपूत और मुस्लिमों पर भी दांव लगाया गया है, जबकि जिलाध्यक्षों की लिस्ट में दलित और पिछड़ा वर्ग के चेहरों की कमी है। पार्टी ने 39 में से सिर्फ दो महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया है।

About News Room lko

Check Also

केरल में चुनावी सभा में पहुंचे अमित शाह, बोले- पीएफआई से मदद लेती है कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस

अमित शाह ने केरल में एक चुनावी रैली में कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर निशाना ...